हमीरपुर
पिछले 4 सालों से डीपू पर उपभोक्ताओं को बायोमैट्रिक सिस्टम से राशन देने के लिए लगाई गई मशीनें पिछले 4 सालों से प्रॉपर ढंग से काम ना करने की वजह से उपभोक्ताओं को बार-बार राशन लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं ।
इस समस्या को पिछले कई सालों से डीपू संचालक संघ भी सरकार से उठाता आ रहा है लेकिन आज तक इसका हल नहीं निकल पाया है जिसके चलते उपभोक्ताओं को राशन लेने में दिक्कतें पेश आ रही है ।डीपू संचालकों को अपने मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन करके इन मशीनों को जैसे तैसे चलाना पड़ रहा है परमानेंट हाल ना निकलने की वजह से उन्हें भी अपनी जेब से इंटरनेट का खर्चा करना पड़ रहा है हालांकि जिस कंपनी को सरकार ने इन मशीनों को चलाने का जिम्मा सौंपा था वह भी इंटरनेट सिस्टम को बेहतर उपलब्ध नहीं करवा पाया है जिसे लेकर प्रदेश डिपू संचालक संघ भी सवाल उठा रहा है महीने में 15 से 20 दिन तक सर्वर डाउन रहता है जिसकी वजह से मशीन के सिस्टम के जरिए उपभोक्ताओं को राशन देने में बार-बार दिक्कतें आ रही है।
अब संघ ने नई सरकार से भी मांग उठाई है कि इस समस्या का स्थाई हल निकाला जाए ताकि वह बेहतर ढंग से हर महीने उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवा सके और जो सिम कार्ड खराब पड़े हैं उन्हें ठीक करवाया जाए ।
हिमाचल प्रदेश डीपू संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कवि का कहना है कि वह सर्वर डाउन होने की समस्या को कई बार पिछली सरकार के पास उठा चुके हैं । महीने में लगातार मशीन ना चलने की दिक्कत रहती है सिम कार्ड पिछले 4 सालों से खराब पड़े हैं संचालक अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट से इंटरनेट चला कर लोगों को राशन देने का बड़ी मुश्किल से काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं से जुड़ी इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए ताकि लोगों को हर महीने सुविधा के साथ राशन मिल सके सबसे बड़ी समस्या इंटरनेट चलाने को लेकर है जो दूर नहीं हो पा रही है।
