हमीरपुर जिला से मुख्यमंत्री बनना जिला व क्षेत्र के लिए गौरव की बात : राजेंद्र वर्मा

हमीरपुर ज़िला के सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू का मुख्यमंत्री बनना जिला हमीरपुर के लिए बड़े गौरव की बात है। एक छोटे जिला होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बाद फिर से प्रदेश को मुख्यमंत्री देने का गौरव पाया है। इसके लिए नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है साथ ही साथ वो विधायक भी काबिले तारीफ है जिन्होंने एक सक्षम आम आदमी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन दिया। 

वर्मा ने सुक्खू को मुख्यमंत्री की बागडोर सौंपने के लिए कांग्रेस हाईकमान का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास कांग्रेस संगठन के संचालन का लंबा सफलतापूर्ण अनुभव है व उनके संगठन के साथी रहे लोग आज उनके साथ विधायक हैं।  कुछ उनके मंत्रिमंडल में भी शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री का विकासात्मक सोच प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचाने में पूर्ण रूप से सक्षम है। मुख्यमंत्री शपथ लेते ही जिस तीव्रता से उन्होंने जनकल्याण के निर्णय लिए हैं उससे लगता है कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि  सुक्खू जब विधायक भी नहीं थे, उस समय भी वह जिला में विकास की ऐसी गाथा लिख गए हैं जो एक मुख्यमंत्री के लिए भी मुश्किल कार्य था। हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज इसका जीवंत उदाहरण है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज मेरा भाई प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है मुझे अपने लिए कुछ मांगने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार है और सौभाग्य से सुजानपुर की जनता ने यहां से कांग्रेस विधायक जितवाया है जो यहां के विकास को इंगित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *