विधानसभा मॉनसून सत्र में एसएफआई और डीवाईएफआई 12 अगस्त को विधान सभा का घेराव करने वाली है। छात्रों के मुद्दों को लेकर 3 जत्थों को रवाना करेगी जो गांव गांव जाकर छात्रों को जागरूक करने का काम करेगें। पहला जत्था 3 अगस्त को शिमला से, दूसरा मंडी जबकि तीसरा जत्था चंबा से रवाना होगा जो 12 अगस्त को शिमला पहुंचेगा और विधान सभा का घेराव करेगा।
एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने बताया कि नौकरियों में इंटरव्यू के नाम पर प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है।कॉलेज केडर की भर्तियों में भी लिखित परीक्षा के बजाए इंटरव्यू को ज्यादा तवजो दी रही है। पीटीए फंड भी बड़ी लूट बन गई है।11 करोड 60 लाख रूपए एक साल में पीटीए फंड के रूप में कॉलेजों से पैसा इक्कठा किया गया है जिसका बोझ छात्रों पर पड़ रहा है। नशा माफिया हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो रहा है सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही रही है और ज्यादातर भर्तियां इस सरकार में कोर्ट में लटकी पड़ी है जिसको लेकर एसएफआई और डीवाईएफआई छात्रों को लामबंद करते हुए विधान सभा का घेराव करेगी।
