11 अप्रैल तक प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है | मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD) के अनुसार 9 से 11 अप्रैल तक प्रदेश के मध्य पर्वतीय भागों में हल्की बारिश हो सकती है | वहीं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है | जबकि 12 से 14 अप्रैल तक सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है | बीते शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से पर्यटक एक बार फिर हिमाचल पहुंचे हैं और अब आने वाले दिनों में मौसम का खराब होना जहाँ पर्यटकों को आनंदित कर रहा है वहीँ किसानो बागवानों की चिंता को बढ़ा रहा है | प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने से सेब और दूसरे फल उत्पादकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिससे फलों की फ्लावरिंग व सेटिंग को नुकसान होगा। बेमौसम बारिश गेहूं की फसल के लिए भी अच्छी नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार (9 अप्रैल) को राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है | इसके साथ ही सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, उना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, चंबा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, केलांग में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *