स्टाफ की कमी को लेकर अविनाश गोगू ने सौंपा ज्ञापन

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/742566967506769

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश गोगू ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल छतराड़ी में स्टाफ की कमी को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अविनाश गोगू ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल छतराड़ी में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई। अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत छतराड़ी का सीनियर सेकेंडरी स्कूल सबसे पुराना स्कूल है, लेकिन यहां पर स्टाफ न होने की वजह से यहां के छात्र- छात्राओं व अभिभावको को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाका होने के कारण लोगों की इनकम भी कमजोर है, लिहाजा वह अपने बच्चों को शहर के स्कूलों में किराए के कमरे लेकर नहीं पढ़ा सकते। यहां पर स्टाफ व अन्य अध्यापकों के 11 पद रिक्त चले हुए हैं। लिहाजा यहां के बच्चों को मनपसंद विषय पढ़ने के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जिसके लिए उनके अभिभावकों को भी अपनी जेब खूब ढिल्ली करनी पड़ रही है। उनकी इस मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा है कि जल्दी  ही यहां पर रिक्त पड़े पदों को भर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *