शिमला में शुरू हुआ मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर अभियान

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/930872121674698

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने देश भर में मोर्चा खोल दिया है, आम आदमी पार्टी ने आज यानि वीरवार से पूरे देश में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान शुरू कर दिया है । इसके तहत गली मुहल्लों में आम आदमी पार्टी पोस्टर लगा रही है। राजधानी शिमला में भी आम आदमी पार्टी द्वारा लोअर बाजार से इस अभियान की शुरुआत की गई और लोअर बाजार मिडिल बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर घरों के बाहर चिपकाए गए ।

आम आदमी पार्टी शिमला लोकसभा के प्रभारी चमन राकेश आजटा ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। विपक्ष को संसद में बोलने तक नहीं दिया जा रहा और जो मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं उनकी सदस्यता रद्द की जा रही है। विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने के लिए ईडी सीबीआई को पीछे लगाया जा रहा है और झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। अडानी के खिलाफ जिस तरह से राहुल गांधी आवाज उठा रहे थे उनकी सदस्यता को ही रद्द कर दिया गया। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार तानाशाह के रूप में काम कर रही है इसके खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा देशभर में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान शुरू किया गया है दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत की गई और हिमाचल में भी शिमला से इसकी शुरुआत की गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *