प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैबिनेट बैठक से पहले आज एक पत्रकार वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाटी समुदाय को दिए गए ट्राइबल स्टेटस के बारे में चर्चा कर सकते है। और इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी मीडिया को देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताएंगे और दिल्ली जाकर भी धन्यवाद करेंगे। मोदी सरकार 15 दिन में हिमाचल को दूसरी बड़ी सौगात दे चुकी है। इससे पहले हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क मंजूर करके बड़ा तोहफा दिया है।
बता दे की 55 साल की लम्बी जद्दोजहद के बाद सिरमौर के गिरिपार के क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातिय दर्जा मिला है। इसमें हाटी समुदाय को मिले ट्राइबल स्टेटस को लेकर मीडिया से बातचीत करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने “संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022” नामक एक विधेयक को कुछ संशोधन (अनुसूचित जनजाति आदेश, 1950) करने के लिए संसद में पेश करने की मंजूरी दी है, ताकि हिमाचल की अनुसूचित जनजाति की सूची को संशोधित किया जा सके।
गौरतलब है की आगामी चुनाव की मध्यनजर रखते हुए भाजपा ने तुरुप का पता चल दिया है। हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दिलाकर भाजपा का बड़ा मूव माना जा रहा है। जिसका फ़ायदा पार्टी को चुनाव में मिलेगा।
