रायसन पुल का पूर्व मंत्री गोविंद ने किया निरीक्षण

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/153981140837931

जिला कुल्लू के रायसन में व्यास नदी पर 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 80 मीटर डबललेन पुल के कार्य का जायजा शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2015-16 में उन्होंने अपनी विधायक प्राथमिकता में इस पुल को डाला था। जिसके बाद 2020 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य को देखकर उन्हें अति प्रसन्नता हुई।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि लेफ्ट बैंक और राइट बैंक के बीच जगह जगह पर कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे। उसी दृष्टि से जनता से किया हुआ वादा पूरा किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पुल वामतट कुल्लू-मनाली को नेशनल हाईवे तीन से जोड़ेगा। इससे वामतट की लगभग 12 पंचायतों के हजारों लोगो को आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों व बागवानों को उनके उत्पाद फल व सब्जी मंडी बंदरोल तक लाने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इसी तरह विधायक प्राथमिकता के माध्यम से 17 मिल के पास व्यास नदी पर भी पुल का निर्माण कर जनता को समर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *