प्रदेश की छावनियां गूंजी आज़ादी के नारो से

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/199946782732058

जिला सोलन की डगशाई छावनी में देश छावनी वैलफेयर एसोसियेशन ने छावनी मुक्त भारत संघ के बैनर तले देश की छावनियों में चुनाव रद्द  को लेकर बैठक का आयोजन कर विजयी रेली निकाली गयी I बैठक का शुभारम्भ इंकलाब जिन्दाबाद, केन्ट से आज़ादी लेकर रहेगे व नहीं रुकेंगे तब तक जब तक आज़ादी नहीं मिलती के नारों से किया गया I इसके बाद प्रदेश छावनी एसोसियेशन के महासचिव मनमोहन शर्मा ने बैठक में उपस्थित लोगो को चुनाव रद्द होने पर बधाई दी और आगे के संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की | उन्होने चुनाव को रद्द करने के लिए प्रस्ताव डालकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया इसके बाद एसोसियेशन के मुख्यसलाहाकार सुभाष शर्मा ने बताया कि चुनावों को रद्द होने से हमारी विजय हुई है I उन्होने कहा कि विजयी रैली से संकल्प लेकर जाएँगे कि अब दूसरी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमे केन्ट से आजादी नहीं मिलती | हम केन्ट को कोई भी टेक्स नहीं देंगे I अगर केन्ट के अधिकारी किसी भी परिवार को तंग करेंगे, तो उस अधिकारी के खिलाफ जंग लड़ी जाऐगी क्योंकि आजादी की लड़ाई किसी एक की नहीं है I  इसके बाद प्रदेश केन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि 1857 में आज़ादी की लड़ाई कसौली से होती हुई सुबाथु केन्ट और डगशाई तक पंहुची थी | अब भी देश व प्रदेश के इन तीनो केन्टो ने जबरदस्त लड़ाई लड़ कर रक्षा मंत्रालय से चुनावों की अधिसूचना को रद्द करवाकर ही दम लिया I प्रदेश केन्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कसौली, सुबाथु व डगशाई केन्ट को त्रिमुर्ती से जोड़कर दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी जाऐगी I बैठक मे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु से मिलकर रक्षा मंत्रालय से आऐ पत्र पर प्रदेश के मुख्यसचिव की ओर से केन्टो से सिविल क्षेत्र को बाहर करने की सहमति को रक्षा मंत्रालय को भेजा जाये I बैठक के बाद केन्ट एसोसियेशन के पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से मिलकर विधानसभा में प्रश्न उठाने के लिए आभार प्रकट किया I इस दौरान  कसौली के विॆधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि इस आजादी की लडाई में आपके साथ खड़ा हूँ और तीनो केन्ट मेरे विधानसभा क्षेत्र मे आते है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *