प्रदेश में चुनावी गर्मी शांत होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 नवंबर को बर्फबारी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। लाहौलस्पीति ,चंबा,काजा , कुकुमसेरी, मनाली तथा नारकंडा के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई है।आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।19 नवंबर से एक बार फिर मौसम अपने कड़े तेवर दिखायेगा तथा जिसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी मैदानी इलाकों में बारिश ,कुकुमसेरी में सबसे अधिक हुई बर्फबारी
चंबा,काजा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित कुकुमसेरी,कल्पा,मनाली तथा नारकंडा के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। चंबा,काजा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित कुकुमसेरी,कल्पा,मनाली तथा नारकंडा के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कुकुमसेरी में सबसे अधिक 5.3सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।मंगलवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नही आएगी।कल से मौसम साफ बना रहेगा।19 को प्रदेश के फिर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने के कारण एक बार फिर इसका पहाड़ी क्षेत्रों में असर देखने को मिलेगा।पहाड़ी क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी होने की संभावना है।
राजधानी शिमला में भी आज सुबह के ही बारिश होती रही तथा सर्द हवाएं चलती रही जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।मंगलवार से मौसम साफ बना रहेगा।
