अक्सर देखा गया है की बच्चों को गुब्बारों से खेलने का शोक रहता है और बच्चों के माँ-बाप भी अपने बच्चों के लिए दुकानों या मेलों से गुब्बारें लेकर आते है , लेकिन क्या होगा जब एक गुब्बारा आपके बच्चें की जान ले लेगा। जी हाँ ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिला काँगड़ा के ज्वाली क्षेत्र से जहां पर एक छोटे से गुब्बारें ने 13 वर्षीय बच्चें की जान ले ली।
काँगड़ा जिला का 13 वर्षीय विवेक सरकारी स्कूल सिद्धपुरघाड़ में पढ़ता था जोकि ज्वाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है। विवेक वीरवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर निकल जाता है , स्कूल के गेट के पास उसे एक गुब्बारा मिलता है और वह उस गुबारें को फुलाने की कोशिश करता है , जैसे ही गुब्बारे में से हवा निकलती है गुब्बारा उसके मुँह में चला जाता है और उसके गले में फंस जाता है। इस बात की सूचना स्कूल के अध्यापकों को मिलती है और वह बच्चें को अस्पताल के लिए ले जाते है। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पंजाब के पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है. डॉक्टरों की टीम ने विवेक के गले से गुब्बारा तो निकाल लिया, लेकिन उसकी सेहत नाजुक बनी हुई थी. गुरुवार देर रात 11 बजे के करीब विवेक ने अंतिम सांस ली.
दिहाड़ी का काम करते है पिता
जानकारी के अनुसार विवेक बेहद गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता था. बच्चे की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। वहीं स्कूल और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई . विवेक के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं तथा माता गृहिणी है और बड़ी बहन है 12वीं में पढ़ती है.
