सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी व धार्मिक तीर्थ स्थली चूड़धार को प्रदेश सरकार जहाँ विश्व मानचित्र पर पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए प्रयास कर रही हैं। वही याात्रियों व श्रद्धालुओं की जागरूकता की कमी के कारण चूड़धार की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है।
हर वर्ष चूड़धार मे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से अव्यवस्थित ढंग से कूड़ा फेंकने के कारण पर्यावरण व मंदिर की पवित्रता को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
57 वर्ग km मे फैली है चूड़धार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
चूड़धार के मार्ग पर प्रशासन ने कूड़ेदान की उचित व्यवस्था यात्रियों के लिए मुहेया करवाई है फिर भी पर्यटक कूड़ा कूड़ेदान मे ना डाल कर कूड़ा खुले जंगल में फेक देते है। श्रद्धालु व यात्रियों के फेंके जाने वाली कूड़े के कारण 57 वर्ग की.मी. मे फैली चूड़धार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मे पाए जाने वाली दुर्लभ औषधियों की प्रजातियां भी पर्यावरण दूषित होने के कारण विलुप्ति के कगार पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि चूड़धार में साफ-सुथरे पर्यावरण होने के कारण ही यहां पर दुर्लभ औषधियों की प्रजातियां पाई जाती है।
केंद्रीय चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष बीएम नांटा ने चूड़धर के जंगलों में फैल रहे कचरे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होने यात्रिओ से अपील की है कि यात्री सद्भावना का परिचय दें क्योंकि हमारी छोटी सी छोटी गलती आने वाले समय में भारी पड़ सकती है।
