जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के जरी में पुलिस की टीम ने एक युवक के कब्जे से 422 ग्राम चरस बरामद की है। कुल्लू पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक उतर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला है और वे यहां पर टैक्सी लेकर आया था। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी मलाणा सड़क पर पुलिस के द्वारा नाका लगाया गया था। पुलिस ने जब टैक्सी की तलाशी ली तो आरोपी युवक के कब्जे से 422 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी युवक की पहचान मुनीश कॉल, (27 बर्ष) निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है और आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि कुल्लू पुलिस की टीम लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसे में नशा तस्करों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। वहीं उन्होंने स्थानीय जनता से भी आग्रह किया है कि अगर उनके आसपास भी इस तरह की कोई अवैध गतिविधि होती है। तो वे इस बारे में कुल्लू पुलिस को सूचित करें। ताकि जिला को नशा मुक्त किया जा सके।
