हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये केंद्रीय आला कमान द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए हिमाचल पहुंच चुकी है,कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार आज सोलन पहुंचे जहां वे शाम करीब 5 बजे तक सोलन और सिरमौर जिला की 10 विधानसभा सीटों में उम्मीदवार के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। वही सोलन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार का जोरदार स्वागत किया वहीं इस दौरान अपने अपने उम्मीदवार को कार्यकर्ता आगे करते हुए भी नजर आए।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर का नेता उतारना चाहता है जिसे जनता खुद कहे कि यह चुनाव लड़े,उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद ही टिकट एक अच्छे नेता को दिया जाएगा ताकि विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके,वहीं जीताउ उम्मीदवार और कुशल नेतृत्व करने वाले नेता को ही टिकट दिया जाएगा। वहीं एक विधानसभा क्षेत्र से एक ही प्रत्याशी के नाम आगे दिए जाने पर उमंग सिंघार बोले कि जमीनी स्तर पर आकलन होगा उसके बाद ही टिकट फाइनल की जाएगी।
बता दें कि उमंग सिंघार वीरवार से 11 सितंबर तक प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान वह पार्टी उम्मीदवारों के चयन बारे पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जान रहे हैं।वीरवार को सोलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत पड़ने वाली 10 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों नालागढ़, दून, सोलन,कसौली,अर्की,पच्छाद, नाहन, श्री रेणुका जी, पौण्टा साहिब व शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी बारे पूरा फीडबैक लें रहे हैं।
वहीं 9 सितंबर को सिंघार शिमला में नौ विधानसभा क्षेत्रों रोहड़ू, रामपुर, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी,शिमला शहरी, शिमला ग्रमीण, जुब्बल कोटखाई व मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत पड़ने वाले किन्नौर के पार्टी प्रत्यशियों के चयन बारे फीडबैक लेंगे।
