सोशल मीडिया पर चर्चित मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक्टिंग के मोर्चे पर बेशक बहुत सक्रिय नहीं रहती हैं. लेकिन वह सोशल मीडिया पर फैन्स से लगातार जुड़ी रहती हैं. लेकिन जब से ऋषभ पंत के साथ उनका नाम जुड़ा है तो जब भी वह कोई वीडियो डालती हैं तो हंगामा मच जाता है. वह अपने इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो शेयर करें या कोई कैप्शन डालें तो फैन्स उनके ढेरों मतलब निकाल लेते हैं और अपनी तरह से रिएक्शन देने लगते हैं. ऐसा ही कुछ उनके नए वीडियो के साथ भी हुआ है, इसमें उन्होंने एक सवाल पूछा और फैन्स लगे अपनी-अपनी राय देने. उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. उर्वशी रौतेला ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘दीवाली ऑस्ट्रेलिया या भारत में मनाऊं?’ इस वीडियो में वह बहुत ही अजीबोगरीब डांस कर रही हैं. यही नहीं, उर्वशी को तीरंदाजी करते हुए भी देखा जा सकता है. बस इस वीडियो को देखने के बाद तो जैसे फैन्स ने कमेंट्स की झड़ी ही लगा दी.
एक यूजन ने इस वीडियो पर कमेंट किया, ‘पंत भाई को मना लो पहले फिर दीवाली मनाना.’ एक ने लिखा इन्हें समझना बहुत ही मु्श्किल है तो वहीं एक और कमेंट आया, ‘पागल हो गई है शायद प्यार में.’
एक यूजर ने उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर लिखा, ‘हाय रे दीवानगी, ऋषभ पंत भैया देखो मान जाओ, पागल होती जा रही हैं मैडम.’ तो एक ने लिखा, ‘इतना खुशी इतनी खुशी, लगता है ऋषभ पंत ने अनब्लॉक कर दिया.
View this post on Instagram
