प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में 1985 के विश्व चैंपियनशिप विजेता और अपने समय के मशहूर विकेटकीपर सदानंद विश्वनाथ और कूचबिहार अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए आए मैच रेफरी और अंपायर के साथ मां के दर्शन किए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बिलासपुर अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए आए हुए हैं। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्रिया है कि मैं उस टीम में मौजूद था जिसने 1985 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड चापियांशिप जीता था
T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की हार को लेकर उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप डिजर्व करती थी और हर फील्ड में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को T20 फॉर्मेट के हिसाब से कोचिंग लेनी चाहिए। 50 ओवरों के हिसाब से इंडिया की टीम बेहतर है।
सदानंद विश्वनाथ वर्तमान में अंपायर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिलासपुर में लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में हजारे मैच में भाग लेने के लिए वह पहुंचे थे। उनके साथ मैच रेफरी बीसीसीआई नियति महाराष्ट्र और एंपायर बीसीसीआई अश्विनी तमिलनाडु ने भी पूजा अर्चना की।
उन्होंने बताया कि माता श्री नैना देवी के दरबार में दर्शन करके माता की पूजा अर्चना करते उन्हें बहुत सुकून महसूस हुआ। मंदिर न्यास की तरफ से मंदिर न्यास अधीक्षक अरविंद शोरी स्थानीय पुजारी नीलम शर्मा ने उन्हें माता की चुनरी देकर प्रसाद देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है
