https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/694566226009750
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, आईएचएम, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन हमीरपुर के प्रशिक्षुओं को अब जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से डिग्री और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन शिक्षा परिषद और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के बीच हुए एमओयू के अनुसार सर्टिफिकेट, डिग्री के अतिरिक्त ऑनर्स की डिग्री भी प्रदान की जाएगी। इससे न केवल सरकारी क्षेत्र में चल रहे इन संस्थानों की डिग्री का महत्व बढेगा बल्कि इससे निकलने वाले छात्रों को रोजगार के भी अधिक से अधिक अवसर मिलेगें। वर्ष 2009 में स्थापित यह स्वायत्त संस्थान केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित है। उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे के साथ यह हिमाचल प्रदेश का एकमात्र संस्थान है।
इस संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने बताया कि आईएचएम हमीरपुर में पढ़ाए जा रहे होटल मैनेजमेंट में विभिन्न प्रकार के स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में डिग्री प्रदान करने के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, और नेशनल काउंसिल फॅार होटल मैनेजमेंट एंड कैटिरिंग टैक्नोलॉजी, एनसीएचएमसीटी, के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौता ज्ञापन के बाद अब एनसीएचएमसीटी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को जेएनयू की ओर से डिग्री प्रदान की जाएगी। यह डिग्री विद्यार्थियों को देश, विदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी।
