Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

हिमाचल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका ,विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा भाजपा में हुए शामिल

1 min read

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल और नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा ने BJP का दामन थामा लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के दिल्ली दफ्तर में दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।बीते शाम को  पवन काजल को भाजपा में जाने की अटकले को देखकर  हिमाचल कांग्रेस का वर्किंग प्रेजिडेंट से हटा दिया गया था।

विधायक पवन काजल का भाजपा का दामन थामना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि दो बार के विधायक पवन काजल  OBC समुदाय के बड़े नेता के तौर पर देखा जाता है। कांगड़ा जिला में उनके भाजपा से शामिल होने से यहां के सियासी समीकरण बदल सकते हैं। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कदर करते हुए उन्होंने यह बदलाव किया है।

वहीं सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा से दो बार के विधायक लखविंद्र राणा ने भी 17 साल तक कांग्रेस का साथ निभाने के बाद पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

लखविंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में परिवारवाद से घिरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आम आदमी को कभी भी देश व प्रदेश में अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्‌डा के देश के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्होंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *