हिमाचल के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू: HPTDC के होटल 40%, और निजी होटल 60% बुक

हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन शुरू होते ही टूरिस्टों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिससे कारोबारियों और होटल मालिकों के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान आ गई है। बीते कई सालों से कोविड की मार झेल रहे कारोबारियों को अनुमान है की इस साला कमाई में बढ़ोतरी होगी।इस महीने 50 परसेंट एडवांस बुकिंग होटलों में हो गई है, जिनमें HPTDC में 40% और प्राइवेट होटल 60% तक बुक हो गए हैं।

टूरिस्टों को लुभाने के लिए हिमाचल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HPTDC) और प्राइवेट होटल्स ने डिस्काउंट देना भी शुरू कर दिया है। HPTDC के होटल्स में बुकिंग करने पर 14 दिसंबर तक 20% और प्राइवेट होटल्स 25 से 30% तक की छूट दे रहे हैं।

टूरिस्ट 25 दिसंबर तक अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद से हिमाचल का रूख कर रहे हैं। इसलिए मनाली, मैक्लोडगंज, शिमला, नारकंडा और कुफरी के होटलों में ज़्यादा बुकिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के बाद कोलकाता, गुजरात और साउथ इंडिया का टूरिस्ट हिमाचल आना शुरू करेंगे और उम्मीद लगाई जा रही है कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हिमाचल प्रदेश में 90% तक एडवांस बुकिंग होगी।

बेतरतीब पार्किंग ने बिगाड़ी ऊना शहर की शक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *