एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाना और अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट में कंपनी और ट्रक ऑपरेटर के बीच विवाद के चलते सभी गतिविधियां अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। जिससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। ट्रक यूनियन रेट बढाने पर की मांग कर रही है। जिससे कंपनी घाटे का हवाला देकर काम ठप कर दिया है। वहीं मुख्य सचिव ने सोलन और बिलासपुर के डीसी को इस मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
बता दे अदाणी समूह ने घाटे का हवाला देते हुए बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट में तत्काल प्रभाव से सभी गतिविधियां बंद कर दिया है। बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इन्कार कर दिया। जिसे हजारों परिवारों पर रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है
