संजोली के फिटनेस कॉलेज जिम में 15 सितंबर को पुशअप प्रतियोगिता का आयोजन

खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया के उद्देश्य से संजोली स्थित फिटनेस कॉलेज जिम में युवाओं के लिए 15 सितंबर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नशे से युवाओं को दूर रखने तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए 15 सितंबर को संजोली में इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमे महिला व पुरुष दोनों ही भाग ले सकते हैं।
 
जिम के मालिक पवन सिंघा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुशअप प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा जो युवा मासिक शुल्क नही दे सकते ऐसे युवाओं के लिए इस जिम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे महिला व पुरुष दोनों ही इसमें भाग ले सकते है।उन्होंने कहा कि युवक को एक सेट में 150 पुश अप निकालने होंगे तथा महिला को एक सेट में 60 पुश अप निकालने होंगे जो इसे उतीर्ण करेंगे उनके दो माह का शुल्क माफ किया जाएगा। जिम में युवकों के लिए मात्र एक हज़ार शुल्क लिया जाता है जिसमे युवक को बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट प्लान भी बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *