केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बोला कांग्रेस पर हमला कहा अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस की मानसिकता नहीं बदली

हमीरपुर

हमीरपुर सर्किट हाउस में केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी और  कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस देश ने 200 साल भारत राज किया है उसको पीछे छोड़कर भारत ने अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान पाया है जोकि बहुत बडी उपलब्धि है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंग्रेज चले गए है लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति, धर्म , क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम किया है और जब सत्ता से दूर हुए है तो परिवार और पार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हुए है।  कांग्रेस की हर राज्य में सफाई होना शुरू हो गई है अब राहुल गांधी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए विदेशों में समय ज्यादा बिताते है। वहीं भाजपा में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और दुनिया की पहली पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत शामिल है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के मॉडल को अपनाने के बयानों पर कहा कि केजरीवाल का मॉडल फेल हो गया है और स्वास्थ्य मंत्री जेल में और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की सरकार है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  नेशनल हेराल्ड घोटाले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि   हजारों करोड़ रुपये के पैसे का दुरुपयोग किया है इस बारे में मीडिया को पूरी दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है तेा कांग्रेस तडप रही हैं । नेशनल हेराल्ड मामले में जल्द कांग्रेस और गांधी परिवार पर गाज गिरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *