आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से एक नाबालिग की रेप करने में नाकामयाब होने पर उसकी हत्या करने की प्रयास किया। आरोपी ने पहले उसके मुंह में तेजाब डाला, फिर लड़की का गला काट दिया। यह घटना एसपीएस नेल्लोर जिले के एक गांव की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है, जब नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा अपने घर में अकेली थी। उसे माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी उसके घर में घुस गया और रेप का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने बचने के लिए खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया। आरोपी युवक ने दरवाजा तोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।
इस दौरान लड़की उसका विरोध करने लगी, तो आरोपी ने लड़की के मुंह में और चेहरे पर शौचालय की सफाई करने वाला एसिड डाल दिया। इसके बाद लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तो हमलावर ने चाकू से उसका गला काट दिया और फरार हो गया। इस बीच पड़ोसियों ने लड़की की आवाज सुनी और घर पहुंचे। लड़की को खून से लथपथ देख उसके माता-पिता को सूचना दी गई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अन्य लोगों ने आरोपी की मदद की होगी। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया है। वह दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
