शिमला नर्सिंग कॉलेज को मिली नई प्रिसिंपल

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/3006335902993823

आईजीएमसी शिमला में बने हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नर्सिंग कॉलेज में डॉ० संतोष मांटा को पदोन्नत करके प्रिंसिपल  बनाया गया हैं। आपको बता दे कि डॉ० संतोष मांटा इसी कॉलेज में बतौर कार्यवाहक प्रधानाचार्य का चार्ज संभाल रहीं थी । सरकार ने 27 फरवरी को उन्हें पदोन्नत किया और सोमवार शाम को आदेश जारी हुए। सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज में बेसिक बीएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी, एमएससी नर्सिंग सहित क्लिनिकल साइड के विभिन्न कोर्सिस पढ़ाए जाते हैं।

डॉ० संतोष मांटा इसी कॉलेज की स्टूडेंट रह चुकी हैं और आज इसी कॉलेज की प्रिंसिपल बनकर वे खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। मांटा का कहना है कि यह उनके लिए जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है कि जिस कॉलेज में पढ़ी, वहीं प्रिंसिपल बनी।डॉक्टर संतोष मांटा रोहडू तहसील के भमनोली गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म जिला शिमला के तहसील कोटखाई के क्यारी गांव में ध्यान सिंह शर्मा के घर में हुआ। उनकी माता का नाम लीला देवी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटखाई के क्यारी हाई स्कूल से हुई।

उन्होंने पहले आईजीएमसी स्थित नर्सिंग स्कूल से नर्सिंग डिप्लोमा किया। 5 साल सेवाएं कोटगढ़ हॉस्पिटल में दी। दीनदयाल अस्पताल में भी काम किया। उन्होने अपनी शिक्षा को आगे जारी रखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ से पोस्ट बेसिक डिग्री करते हुए बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की। आईजीएमसी नर्सिंग स्कूल में बतौर नर्सिंग ट्यूटर पदोन्नत होकर अध्यापन का कार्य किया। वर्ष 2010 में स्कूल से कॉलेज बने सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज में बतौर क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर सेवाएं शुरू की। इसके बाद अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए 2012 मे बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फॉर हेल्थ साइंसेज पंजाब से मनोचिकित्सा नर्सिंग में एमएससी की और 2019 मे पीएचडी करके डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *