शिमला के IGMC अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़

आईजीएमसी अस्पताल से आज सुबह की आगजनी की घटना सामने आई है | दरअसल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में आज सुबह अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार गैस सिलिंडर फटने के चलते यह घटना घटी है।
वहीँ आगजनी की घटना से यहाँ पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
बता दें कि पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है । इस लिहाज से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। कैंटीन में सैकड़ों मरीजों के तीमारदार खाना खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *