देश की जनता के बीच आधार खो चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब विदेशी जमीन पर जाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं देश की जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है । वह लगातार कई सीटों से हार चुके हैं यही वजह है कि वह देश की संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ भी उल्टी-सीधी बयानबाजीया कर रहे हैं यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
उन्होने कहा कि राहुल गांधी हर मुद्दे पर देश के सामने झूठ बोलते हैं और बाद में संसद में आकर इन सब बातों के लिए माफी मांगते हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का विदेशी जमीन पर जाकर यह कहना कि संसद में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाता वह सरासर गलत है | वहीं अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में इस वर्ष के सांसद खेल महाकुंभ के विधानसभा सत्र की प्रतियोगताओं के समापन समारोह में भी 2300 टीमों के प्रतिभागियों को 50 लाख की नगद राशि इनाम मे वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इनमें ब्लॉक लेवल पर जीतने वाली 85 टीमों को 51000, फर्स्ट रनर अप को 31000 और सेकंड व थर्ड रनरअप को भी 21000 की राशि प्रदान की गयी। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा “ ये हमारे हमीरपुर और यहां के युवा साथियों के लिए गर्व की बात है कि 2018 में हमने हमीरपुर से जो यात्रा चालू की थी वो आज देश के कोने कोने में फैल गयी है। हमारे सांसद खेल महाकुंभ मॉडल की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज देश के हर राज्य में सांसद अपने यहाँ खेल महाकुंभ करवा रहे हैं जिसमें कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया है। वहीं उन्होने बताया कि पिछले 8 सालों में केंद्र सरकार ने देश में 9177 जन औषधि केंद्र खोले हैं और अगले 1 साल के अंदर इसका 10,000 केंद्र खोलने का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के 36 राज्यों में इन केंद्रों को खोला गया है जहां लाखों लोगों को सस्ती और अच्छी दवाइयां मिल रही है ।
दिए हुए को भी छीन रहे मुख्यमंत्री – अनुराग ठाकुर
