https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/656132669853066
जिला ऊना के राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम में चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए | इस मौके पर मुख्य अतिथि के कॉलेज पहुंचने पर छात्रों और प्रोफेसरों ने विधायक का जोर शोर से स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वही कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ऋतु जसवाल ने मुख्य अतिथि के सामने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कॉलेज में प्रोफेसरों के खाली पद और कॉलेज के कुछ कमरों की रिपेयर करने की मांग उठाई। इस मौके पर कांग्रेस सचिव संजीव कालिया, प्रधान गंगोट ऐश्वर्या शर्मा, सुलोचना देवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर सिंह चौधरी पर निशाना साधते हुये कहा कि पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में कॉलेज में स्टाफ को लेकर पूर्व विधायक ने डिप्टी डायरेक्टर के साथ कोई बैठक नहीं की | जिसके कारण चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के कॉलेज और स्कूलों में सबसे ज्यादा अध्यापकों और प्रोफेसरों के पद खाली रहे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह अंब कॉलेज में चिंतपूर्णी कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य ऋतु जसवाल के स्टूडेंट रहे हैं और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह सबसे पिछले बेंच पर बैठते थे तब प्रोफेसर ऋतु जसवाल ने कहा था कि बैक बेंचर हमेशा इतिहास रचते हैं और आज हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का एमएलए हूं।
