हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला पहले पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए जाना जाता था लेकिन अब धीरे-धीरे आधुनिकता के चलते इस मेले का रंग बदलता जा रहा है | बिलासपुर का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला धीरे-धीरे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कुश्ती प्रतियोगिता और जरूरी चीजों की खरीद-फरोख्त के लिए जाना जाने लगा है |
ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में जब यह मेला शुरू हुआ था उस समय मेले का मुख्य आकर्षण पशुओं की खरीद-फरोख्त हुआ करता था | इस मेले में पंजाब हरियाणा से किसान अच्छी नस्ल के पशु लेकर आते थे और उनकी खरीद-फरोख्त यहां की जाती थी | लेकिन धीरे-धीरे अब पशुओं की खरीद-फरोख्त इस मेले में बंद हो चुकी है और अब सिर्फ स्थानीय किसान अपने अच्छी नस्ल के पशुओं की पेशकश ही इस मेले में करते हैं और जो भी अच्छी नस्ल का पशु होता है उसे इनाम भी दिया जाता है | इसके अलावा युवाओं में रात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ज्यादातर क्रेज रहता है और युवा काफी संख्या में इन रात्रि कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और जमकर डांस करते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है |आपको बता दे कि नलवाड़ी मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता है धीरे-धीरे इस कुश्ती का भी रंग बदला है |
