https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/238099288784007
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम को हमीरपुर के यस कोर्ट में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया । जसकोट में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खु ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिला को हैलीपोर्ट से जोडना चाहते हैं तथा हमीरपुर जिला एक महत्वपूर्ण जिला है। हमीरपुर के जसकोट में प्रस्तावित हैलीपोर्ट साईट का निरिक्षण करने मंगलवार देर शाम पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खु ने कहा कि नादौन के दौरे के दौरान उन्होंने हैलीपोर्ट जहां से लोगों को हैलीटैक्सी की सुविधा देनी है, को देखने के दृष्टिकोण से यहां का दौरा किया।उन्होंने कहा प्रदेश सरकार आने वाले डेढ-दो साल में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को हैलीकाप्टर सेवा से जोडकर आम लोगों को यह सुविधा प्रदान करना चाहती है।
आपको बता दे कि अपने दौरे के दौरन मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नए कैंपस का निरीक्षण भी किया तथा कॉलेज के अधिकारियों एवं निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
