बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरिना कैफ को इंस्ट्राग्राम पर जान से मारने की धमकी 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल और उनकी वाइफ कटरीना कैफ को इंस्ट्राग्राम मैसेज के जरिये जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विक्की कौशल के मैनेजर द्वारा रविवार शाम मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर  ने  बताया कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है और जान से मारने की धमकी दी है।

विक्की ने शिकायत में कहा है कि ये धमकी और स्टॉक का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।उधर, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस व्यक्ति का नाम आदित्य राजपूत बताया है। हालांकि, ना शिकायत में और ना पुलिस ने इस नाम को कन्फर्म किया है।

बता दे कि विक्की कौशल  लम्बे डेट के बाद पिछले साल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी की थी। फिलहाल दोनों एक्टर अपने फिल्म सेडुल में बिजी है  कटरीना  सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी। वहीं, विक्की ,सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोडक्शन नंबर 25’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा विक्की जल्द ही ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के शूटिंग में व्यस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *