बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्यौहार होली बुधवार को पूरे बिलासपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे।  पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिले में होली का उल्लास मंगलवार से ही दिखने लगा था। युवाओं  की मस्ती तो देखते ही बनती थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर सेक्टर में गूंज रही थी। यही हाल आमजनों का भी रहा।  हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था।
महिलाएं भी पीछे नहीं
महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं थी। घर की छत या अपार्टमेंट की छत पर महिलाओं की महफिल जमी थी। पुरूषों की तरह महिलाओं ने भी होली का आनंद उठाया। सभी एक- दूसरे को रंगने में जुटी हुई थी।
पुलिस लाइन में भी उड़े रंग
बिलासपुर शहर से दो किलोमीटर दूर पुलिस लाइन में माहौल रंगीन था। यहां पर भी खूब रंग उड़े तथा बिलासपुर में हाल ही में ज्वाइन किए नए एसपी डा कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने भी सभी जवानों और अधिकारियों के साथ मिलकर होली मनाई । उन्होंने अपने संदेश में पूरे बिलासपुर वासियों को इस की मुबारकबाद दी और कहा कि रंगों का त्योहार जो है हर एक व्यक्ति के जीवन में खुशियां और रंग बिखेरे यही उनकी कामना है। इस अवसर पर डीजे के ऊपर नाटिया भी डाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *