हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद काफी समय से प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फिलहाल कोई भी प्रशासनिक फेरबदल नहीं होने जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा दिल्ली में पीएम से मिलने का टाइम मांगा गया है, उनसे शिष्टाचार भेंट करनी है. इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं से मिलना है और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होनी है।
विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि 28 और 29 दिसंबर को सेशन कराने की बात हो रही है। यदि नहीं हो पाया तो 15 जनवरी के बाद करवाया जायेगा
