नलवाड़ी मेले में दिखा महिलाओं में पगड़ी बांधने का क्रेज

जिला बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में जहां महिलाओं में पगड़ी बांधने को लेकर काफी क्रेज नजर आया वहीं विभागीय प्रदर्शनी में भी महिलाओं की अहम भूमिका रही | पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिलाओं ने कहा कि हम भी किसी से कम नहीं | विभिन्न प्रकार के हिमाचली पकवान बनाकर जहां महिलाएं स्थानीय लोगों को अपनी बेहतर सेहत के लिए जानकारी दे रही हैं वहीं महिलाएं पुरुषो से कंधे से कंधा मिलाकर भी काम कर रही है | आपको बता दे कि बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलबाड़ी मेले में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि इस बार महिलाओं ने भी पगड़ी बांधी है |

जहां आंगनवाड़ी वर्कर्स का कहना था कि इस बार पहली बार आंगनवाड़ी वर्कर्स को पगड़ी पहनने का मौका मिला है और उन्होंने अपना हाथ ऊपर उठाते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं |

वहीं डॉक्टर राजकुमारी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं चाहे पढ़ाई और नौकरी हो या अन्य कार्य, महिलाओं की सहभागिता हर जगह बढ़ी हैं |

जबकि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव एवं पूर्व रिटायर रेंज ऑफिसर सोम प्रकाश संख्यान का कहना है कि आज के इस आधुनिक युग में बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझाना चाहिए क्योंकि आज देश की बेटियां सेना और पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *