धर्मशाला कालेज में इंटरनेशनल कांफ्रेंस, 150 रिसर्चर प्रस्तुत करेंगे शोधपत्र

प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार धर्मशाला पीजी कॉलेज में 3 दिसंबर को इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इंटरनेशनल कांफ्रेंस टूरिज्म मैनेजमेंट, साइंसेज, ह्यूमनिटी और सोशल साइंस पर आधारित होगी। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 150 से अधिक डेलीगेटस भाग लेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएसए, इटली, नेपाल और तिब्बती रिसर्चर के शोध प्रपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 
इंटरनेशनल कांफ्रेंस के शुभारंभ अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के वीसी डा. डीडी शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि समापन समारोह में पालमपुर राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल डा. प्रज्या मिश्रा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
टूरिज्म मैनेजमेंट, साइंसेज, ह्यूमनिटी और सोशल साइंस के अलग-अलग रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। यह सभी विषय के दूसरे के साथ इंटर कनेक्टेड हैं, जो यह बताएंगे कि भविष्य हम अपने समाज को किस तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए 150 शोध प्रपत्र अभी तक प्रस्तुत हुए हैं, जिनमें से 120 ऑफलाइन प्रस्तुत होंगे, जबकि 30 शोध प्रपत्र ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाएंगे। 
 
धर्मशाला कालेज में 3 दिसंबर को टूरिज्म मैनेजमेंट, साइंसेज, ह्यूमनिटी और सोशल साइंस पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के 150 रिसर्चर अपने शोध प्रपत्र प्रस्तुत करेंगे।  इनमें से 120 शोध पत्र आफलाइन, जबकि 30 ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाएंगे। इंटरनेशनल कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *