धर्मपुर के दौसड़का में 70 वाहन चालको के काटे चालान

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/2125598800972098

कालका शिमला हाईवे पर आज उन बिगड़ेल चालको के साथ सख्ती से निपटा गया जो वाहन चालक अकसर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई देते है I आज हाईवे पर धर्मपुर के नजदीक दौसड़का में मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोलन सिरमौर गौरव चौधरी ने मौके पर 15 ऐसे बाईकर के चालान किये, जो ओवर स्पीड पाऐ गये और उनके लाईसेंस भी तीन महीनों के लिए सस्पेंड कर दिये गये I इसके अलावा उन दो पहिया वाहन चालको के भी चालान किये गये जो बिना हैलमेन्ट, बिना सीट बेल्ट और अन्य तरह के ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रहे थे I जानकारी के अनुसार इस दौरान लगभग 70 वाहन चालको के चालान किये गये और लगभग एक लाख की राशि का राजस्व एकत्रित किया गया I बाईको व वाहनों से एकस्ट्रा लाईटे भी हटाई गई I

जानकारी देते हुये गौरव चौधरी ने कहा कि लोग सड़क पर चलते समय अपने दिमाग में नियमों को ध्यान में रखकर चलेंगे तो अवश्य सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और उनके परिवार भी सुरक्षित रहेंगे I गौरतलब है कि हाईवे बनने से बाहरी राज्य के लोग सड़क को चौड़ा देखकर वाहनों की गति को बढ़ाते है जिससे वाहन अनियंत्रित हो कर दुर्घटना का शिकार हो जाता है I उन्होने कहा कि वाहन पर आपके साथ आपका परिवार, दोस्त व अन्य लोग बैठे होते है उनको ध्यान मे रखकर भी वाहन की गति को सामान्य रूप मे चलाना चाहिए I ताकि भविष्य मे कोई गलती ना हो I हालांकि पंजाब व चंडीगढ़ से आये बाईकरो ने कहा कि हमारे चालान गलत काटे जा रहे है इस दौरान बाईकर पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस करते भी नजर आये I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *