देश में दंगा : फूट्बॉल वर्ल्ड कप में बेल्जियम की हार से नाराज फैंस आपस में भीड़े

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022  कई मायनों में सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कई बड़ी टीमों के साथ उलट फेर भी देखने को मिली है। अर्जेंटीना के बाद अब बेल्जियम की टीम  उलट फेर की शिकार हो गई। बेल्जियम दुनिया की दूसरे नंबर पर काबिज है। फुटबॉल वर्ल्ड कप में मोरक्को से 2-0 से हारने के बाद बेल्जियम में दंगे भड़क गए। टीम की हार से नाराज फैंस राजधानी ब्रसेल्स में जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ियां फूंकीं।

 भीड़ को काबू करने के लिए स्थानीय पुलिस को संभालने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार करनी पड़ी। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।  कुछ फैंस हाथों में मोरेक्को के डंडे लेकर तोड़फोड़ कर रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। कई जगहों पर दंगे हुए।

क्यों भड़की हिंसा 

27तारीख को क़तर के अल-थूमामा स्टेडियम में २२वीं रैंक पर काबिज मोरक्को और बेल्जियम के बीच खेला गया था। मैच मोरक्को ने 2-0 से जीत दर्ज की। जीत के बाद ब्रुसेल्स में मोरक्को मूल के कुछ समर्थक जश्न मनाने लगे थे। जिसके बाद बेल्जियम के समर्थकों से उनकी झड़प हो गई। यहीं से हिंसा भड़की और दंगे में बदल गई। यहां बता दें कि बेल्जियम मोरक्को मूल के लगभग 500,000 लोगों का घर है।

 

दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम रविवार को मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सकी। उसे 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने 2-0 से हराया। मैच सब्स्टिट्यूशन में आए खिलाड़ियों के नाम रहा। 69वें मिनट में पिच पर आए अब्देलहामिद सबीरी ने 73वें मिनट में गोल स्कोर किया। वहीं, 73वें मिनट में आए जकारिया अबोउबखल ने स्टॉपेज टाइम में गोल दागा।

इस हार के बाद भी बेल्जियम के नॉकआउट राउंड में प्रवेश करने की उम्मीदें बाकी हैं। टीम एक जीत और एक हार के बाद ग्रुप F के दूसरे स्थान पर है। उसके खाते में तीन अंक हैं। ऐसे में उसके पास अपना आखिरी मुकाबला जीतकर नॉकआउट दौर में जाने का मौका है। टीम का आखिरी मुकाबला एक दिसंबर को क्रोएशिया से होगा।

खून से सने स्टेडियमों में दुनिया का लोकप्रिय खेल ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *