पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के रमणीक पर्यटक स्थल त्रियुण्ड की ट्रैकिंग के लिए शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल गाइड व स्थानीय लोगों को भारी पड़ सकता है । खराब मौसम के चलते उपमंडल प्रशासन ने इस बारे आर्डर जारी किए हैं, इसमें कहा गया है कि यदि त्रियुण्ड जाने के लिए कोई ट्रैक्टर या गाइड व स्थानीय व्यक्ति शॉर्टकट मार्ग का इस्तेमाल करते हैं तो उन पर कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। आदि हिमानी चामुंडा ना जाने के लिए भी मंदिर अधिकारी की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, हालांकि मंदिर के कपाट खुले हैं और लोग आ जा रहे हैं लेकिन मंदिर अधिकारी की ओर से खराब मौसम के चलते एडवाइजरी करके लोगों को आदि हिमानी चामुंडा ना जाने की बात कही गई है । कांगड़ा घाटी में पिछले 2-3 दिन से कांगड़ा घाटी में मौसम खराब चल रहा है। धौलाधार पहाडिय़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं रुक-रुक कर बारिश भी लगातार जारी है। त्रियूंड जाने के लिए गलू में पुलिस पोस्ट है, लेकिन कई ट्रैकर्स आल्टरनेट रास्तों से त्रियूंड के लिए निकल जाते हैं। जिसमें लोकल गाइड व टे्रवल एजेंसी की भी संलिप्तता रहती है। इस संबंध में उपमंडल प्रशासन ने पहले ही पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को अवगत करवा दिया है। बारिश और बर्फबारी के बीच यदि कोई गाइड या स्थानीय व्यक्ति ट्रैकिंग के लिए त्रियूंड जाता है या फिर पर्यटकों को ले जाता है और उसकी संलिप्तता नजर आती है तो ऐसे मामलों पर उपमंडल प्रशासन कार्रवाई करने के साथ एफआईआर भी दर्ज करवाएगा। आदि हिमानी चामुंडा न जाने के लिए भी मंदिर अधिकारी की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि मंदिर के कपाट खुले हैं और लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन मंदिर अधिकारी की ओर से खराब मौसम के चलते एडवाइजरी करके लोगों को आदि हिमानी चामुंडा न जाने की बात कही गई है।
आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट खुले हैं और लोग आ-जा भी रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते मंदिर अधिकारी ने न जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। त्रियूंड जाने के लिए कई गाइड व ट्रैकर आल्टरनेट रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, यदि ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। त्रियूंड जाने के लिए स्थानीय गाइड व ट्रेवल एजेंसी की संलिप्तता रहती है, इस बारे पर्यटन विभाग को भी अवगत करवाया गया है।
त्रियुण्ड ट्रैकिंग को ना करें शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल
