कालका शिमला रेलवे ट्रेक पर कुम्हारहट्टी के पास रेलवे ट्रेक पर गिरा बड़ा पत्थर,टला बड़ा हादसा,ट्रेन का इंजन फंसा

 
 

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं वही वीरवार को  करीब सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन होने के कारण सभी आगामी ट्रेन रुक चुकी है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे के बाद कालका से शिमला की ओर जा रही सुपर ट्रेन जैसे ही धर्मपुर से कुम्हारहट्टी की ओर निकली तो पट्टा मोड़ के पास अचानक ट्रेक पर एक बड़ा पत्थर आ गिरा,जिस वजह से ट्रेन एकदम से रोकनी पड़ी।

 
 
सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पत्थर को हटाना शुरू कर चुके हैं फिलहाल स्पेशल ट्रेन को धर्मपुर वापस बुलाया गया है वहीं मेल ट्रेन को भी धर्मपुर में रोक दिया गया है  फिलहाल सभी ट्रेनों को अभी धर्मपुर में ही रोका जा रहा है।मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक पर पत्थर गिरे होने के वजह से ट्रेन रोकी गई है,उन्होंने बताया कि एकदम से पत्थर आने से ट्रेन का इंजन उसमे फंस चुका है लेकिन ट्रेन को रिलीफ इंजन देकर धर्मपुर रेलवे स्टेशन वापिस बुला लिया गया है।
 
 
बता दें कि रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पत्थर को हटाना शुरू कर चुके हैं फिलहाल वहां पर ट्रेन का अगला इंजन का हिस्सा फंसने के कारण रेलवे ट्रैक बाधित हो चुका है फिलहाल कर्मचारी पत्थर को हटाने का प्रयास कर रहे हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *