कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा पंहुचा सोलन,विक्रमादित्य बोले जयराम सरकार का जाना तय


हिमाचल कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा रविवार को सोलन पहुंचे सोलन पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस यात्रा में भारी संख्या में देखने को मिले इस यात्रा के संयोजक शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में सोलन मॉल रोड़ पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज प्रदेश की जयरम सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है जो वादा प्रदेश की जयराम सरकार ने युवाओं से रोजगार देने का किया था वह आज पूरा नहीं हो पाया है।
 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर 5 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाएगी। 680 करोड रुपए का स्टार्टअप फंड जीरो ब्याज पर बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा। इसके साथ थी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार जितने भी सम्मेलन करवा लें लेकिन उससे कुछ भी नहीं होने वाला है।  इन दिनों लाभार्थी सम्मेलन प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं लेकिन एक तरीके से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग जयराम सरकार द्वारा किया जा रहा है,धाम भी सरकारी पैसों से हो रही है ।
 
 आज प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है खाद्यान्न वस्तुओं पर जीएसटी लगाया जा रहा है लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार इस पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। वही विक्रमादित्य सिंह ने नाहन में कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर कहा कि बड़े-बड़े इलाकों में छोटी-छोटी बातें होती रहती है ऐसे में हर परिवार में मनमुटाव चले रहते हैं सभी को अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुट है और सत्ता में आने के लिए एकजुटता के साथ कार्य कर रही है।
 
 
बता दें कि प्रदेश में इस साल के अंत में  विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश भर में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार प्रदेश के युवाओं को वायदे के अनुसार रोजगार दिलाने में नाकाम रही है। इसी नाकामी को लेकर कांग्रेस प्रदेश में रोजगार संघर्ष यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक करने निकली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *