Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

कपूर परिवार एक साथ दिखा ,क्या आप सबको पहचानते हैं ?

दिवंगत ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रक्षा बंधन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें इनके चाचा चाची रणधीर और बबीता कपूर  को परिवार के लोगों से घिरे हुए हैं।पुरा परिवार एक साथ पोज दिया है । सोफे पर रणधीर और बबीता के बगल में शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी बैठी हैं , जबकि करीना कपूर रणधीर के बगल में आर्मरेस्ट पर बैठी हैं  और उन्होंने अपने पिता के कंधे पर हाथ रखी हुई है। रिद्धिमा तस्वीर के लिए सोफे के पीछे एक प्लेटफॉर्म पर झुकी हुई है। तस्वीर में रणधीर की बहन रीमा जैन को भी उनके बेटों आधार जैन और अरमान जैन के साथ हैं। अरमान की पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन करीना के पीछे खड़ी है। शशि के बड़े बेटे कुणाल कपूर भी अपने बच्चों ज़हान कपूर और शायरा कपूर के साथ मौजूद हैं । ग्रुप पिक्चर में शम्मी की पोती कंचन देवी भी दिखाई पड़  रही है।
रिद्धिमा कपूर साहनी रक्षा बंधन की तस्वीरें  इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें पूरा कपूर परिवार साथ में दिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *