हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. राम सुभग सिंह ने मुख्य सचिव के पद छोड़ दिया और उनकी जगह सरकार ने आरडी धीमान को मुख्य सचिव नियुक्त किया है. मुख्य सचिव बने आरडी धीमान 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से ऊना जिले के धलवाड़ी के रहने वाले हैं. शुक्रवार को उन्होंने सचिवालय में मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने उन्हें बधाई और उन्हें कार्यभार सौंपा.
हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद आरडी धीमान ने कहा कि वह प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को और ज्यादा तेजी देने का काम करेंगे. हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब होने को लेकर आरडी धीमान ने कहा कि बीते कुछ समय से प्रदेश को मिलने में कुछ परेशानियां सामने आ रही हैं. मुख्य सचिव होने के नाते वह जल्द से जल्द इन समस्याओं का को सुलझाने की कोशिश करेंगे. साथ ही उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की भी बात कही. देश प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि केंद्र की ओर से समय-समय पर कोरोना की स्थिति का आकलन करने के बाद निर्देश दिए जाते हैं. प्रदेश सरकार केंद्र के साथ लगातार संवाद कर रही है. केंद्र की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, प्रदेश में उन्हें सख्ती से लागू किया जाएगा.जयराम सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सातवें मुख्य सचिव की तैनाती कर चुकी है। आरडी धीमान मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के धलवाड़ी के रहने वाले हैं। हिमाचली मूल के धीमान दूसरे IAS अधिकारी है, जिन्हें जयराम सरकार ने मुख्य सचिव लगाया गया है। इससे पहले अनिल खाची को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से दिल्ली से वापस बुलाकर मुख्य सचिव लगाया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा रहते हुए धीमान ने नई स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति लाई। इससे 2030 तक 10000 मेगावाट अतिरिक्त हरित ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। कुल मिलाकर बिजली क्षेत्र में अगले नौ साल में दो लाख करोड़ का निवेश होना है। इस पॉलिसी के आने के बाद नए प्रोजेक्ट लॉन्च किए है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं बढ़ी है।
