Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

आज हिमाचल प्रदेश को मिल जाएंगे मंत्री ,सीएम देर रात अपने मैसेंजर को भेजकर मंत्रियों को शपथ दिलाने का किया आग्रह 

1 min read

हिमाचल प्रदेश में आज नई नवेली सरकार को मंत्री मिल जाएंगे।  आज सभी मंत्रीपद के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में  होगा। इससे पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।

इसके बाद CM सुक्खू राजभवन के लिए रवाना हो गए। पहले चरण में 7 से 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

इनके नाम लगभग तय
बताया जा रहा है कि आज शिमला जिले से रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह तीनों शपथ ले सकते है। सिरमौर जिले से हर्षवर्धन चौहान, कांगड़ा से सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, सोलन से धनीराम शांडिल शपथ भी आज ही ले सकते हैं।

इनके नाम पर सस्पेंस
लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, कांगड़ा से यादवेंद्र गोमा, आरएस बाली, नंदलाल में से किसी को बाद में मंत्री पद मिल सकता है। पहले चरण में इनके मंत्री बनने की कम संभावनाएं दिख रही हैं। इनमें से एक को डिप्टी स्पीकर और कुछ को मुख्य संसदीय सचिव और प्रमुख सचेतक बनाया जा सकता है।

मैसेंजर भेजकर राज्यपाल से किया आग्रह
मुख्यमंत्री ने देर रात अपने मैसेंजर को राजभवन भेजकर राज्यपाल से मंत्रियों को शपथ दिलाने का आग्रह पत्र दिया। इसके बाद ही राजभवन सचिवालय देर रात तक मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियों में लगा।

एक महीने के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार
विधानसभा चुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आए गए थे। 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें CM चेहरा चुनने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया गया। 10 दिसंबर की शाम को सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM चुना गया।

इसके अगले ही दिन यानी 11 दिसंबर को CM और डिप्टी CM को रिज पर शपथ दिलवाई गई। इस तरह रिजल्ट आए एक माह से अधिक समय बीत गया। मगर, अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं होने की वजह से विपक्ष भी हमलावर होने लगा था। आज यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *