हिमाचल सरकार को लगभग महीने और लम्बे खींचतान के बाद आज कांग्रेस सरकार ने 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। CM सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली हिमाचल सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं बनाई गई है।
इससे पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।
मैसेंजर भेजकर राज्यपाल से किया आग्रह
मुख्यमंत्री ने देर रात अपने मैसेंजर को राजभवन भेजकर राज्यपाल से मंत्रियों को शपथ दिलाने का आग्रह पत्र दिया। इसके बाद ही राजभवन सचिवालय देर रात तक मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियों में लगा।
एक महीने के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार
विधानसभा चुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आए गए थे। 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें CM चेहरा चुनने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया गया। 10 दिसंबर की शाम को सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM चुना गया।
इसके अगले ही दिन यानी 11 दिसंबर को CM और डिप्टी CM को रिज पर शपथ दिलवाई गई। इस तरह रिजल्ट आए एक माह से अधिक समय बीत गया। मगर, अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं होने की वजह से विपक्ष भी हमलावर होने लगा था। आज यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।
