हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम रुख बदलने वाला है | प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी कल यानि 16 मार्च से अगले 2 दिन तक कुछ शहरों में ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है | यह चेतावनी किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों को दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीँ 17 और18 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में तो ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है और फ्लावरिंग पर ओलावृष्टि नुकसानदायक होती है, क्योकि इससे फूल झड़ जाते हैं। ओलावृष्टि के बाद तापमान में अचानक गिरावट होती है, जो अच्छी नहीं मानी जाती है।
इसी तरह ओलावृष्टि किसानों की फूलगोभी, मटर और टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है। प्रदेश में पहले ही एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर किसानों की फसलों को इस बार 95 करोड़ का नुकसान हो चुका है। वहीँ अब किसानों को ओलावृष्टि के कारण नुकसान की चिंता सती रही है।
आपको बता दे कि प्रदेश में इस बार सर्दियों में ही सूखे जैसे हालात बन गए गए हैं। बीते साल नवंबर और दिसंबर में भी सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई। इस साल एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच भी 38 फीसदी कम और मार्च के पहले 15 दिन में भी 85 फीसदी कम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
हिमाचल में फिर खराब होगा मौसम
