हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर डेढ़ बजे शिमला के रिज मैदान में शपथग्रहण करेंगे। इनके साथ प्रदेश के बनने जा रहे पहले डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस के आलाकमान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और AICC महासचिव प्रियंका गांधी भी इस शपथ ग्रहण समरोह में मौजूद रहेंगे।
सुक्खू ने हॉली लॉज जाकर प्रतिभा सिंह को न्योता दिया
सुखविंदर सिंह सुक्खू परदेशा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को उनके आवास हॉली लॉज जाकर शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले पार्टी के अंडर हूं। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं।
वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर बातचीत कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं।
