सक्रिय राजनीति में अभी नहीं आना चाहते हरीश नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सुपुत्र हरीश नड्डा आजकल हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने की प्रेरणा दे रहे हैं  | जहां पर युवाओं के लिए उन्होंने अपने पैतृक जिला बिलासपुर में दो रोजगार मेलों का आयोजन कर के 1056 युवाओं को नौकरी दिलाई है जबकि 500 से ज्यादा स्पोर्ट्स किट वितरित कर चुके हैं वहीं पर आजकल हर विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स किट वितरित कर के युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने में लगे हैं अपने पैतृक  जिला बिलासपुर के हर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने  स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए हैं अब तक 500 से ज्यादा स्पोर्ट्स किट वितरण कर चुके हैं जिसमें हर खेल का सामान विद्यमान है

विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं झंडुत्ता सदर बिलासपुर और श्री नैना देवी में उन्होंने युवाओं को स्पोर्ट्स किट वितरित की है श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में  आयोजित स्पोर्ट्स की किट वितरण समारोह कार्यक्रम में काफी संख्या में युवाओं ने  भाग लिया  इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा  भी उनके साथ मौजूद रहे।
हालांकि हरीश नड्डा ने  पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति में अभी आना नहीं चाहते लेकिन एक युवा मोर्चा कार्यकर्ता के रूप में युवाओं के लिए काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि युवा युवाओं को रोजगार मिले वह नशे से दूर रहें और उसी को साकार करने में लगे हैं
उनका कहना है कि उनके पिता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें इमानदारी से काम करना और लगन से काम करना मेहनत करना विरासत में मिला है और इसी प्रकार कार्य कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *