शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की एक दिवसीय संगोष्ठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सम्पला बोले आरक्षण इस वर्ग की जरूरत

आज़ादी के 75 वर्ष पुरा होने पर शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें आज़ादी के 75 वर्ष पुरा होने पर अनुसूचित जाति की समस्याओं के समाधान व उनकी भूमिका पर चर्चा की गई. बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सम्पला मौजूद रहे.
 
विजय सम्पला ने कहा की देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत चुके है. देश की आज़ादी के लिए अनुसूचित जाति के लोगों की भी अहम भूमिका रही है. जिनको याद किया जाना चाहिए. आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में जब तक जातिवाद, छुआछूत की बेड़ियाँ पूरी तरह से नही कट जाती तब तक आरक्षण को खत्म नही किया जा सकता हैं. क्योंकि आरक्षण का प्रावधान दबे कुचले लोगों के लिए किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *