विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रावण मेला के शुभारम्भ

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में माता जी के श्रावण अष्टमी नवरात्रि मेला मंत्रोच्चारण सुबह की आरती के  साथ शुरू हो गए हैं। श्रावण अष्टमी मेला के दौरान पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ नैना देवी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं । आज प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य पर कई श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं के पहुंचते ही पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूँज उठा। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा माता जी के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों लड़ियों से सजाया गया है। 


बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगभग 800 के करीब पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर के अंदर भेजा जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से मंदिर प्रशासन व जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्था की गयी है।  सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में नारियल कड़ाह प्रसाद चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, असामाजिक तत्व और जेब कतरों पर नजर रखने के लिए मंदिर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु पुलिस द्वारा बताए जा रहे निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *