गरामौडा में हुए हादसे के बाद वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/242993928251404

अभी कुछ दिन पूर्व एन एच 205 के गरामौडा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से न हटाने के चलते वाहन चालकों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। गत दिनों वॉल्वो बस द्वारा ट्रक के पीछे बस ठोक देने के बाद से ये दोनों वाहन जस के तस यहीं खडे हुए हैं। एक तरफ उक्त स्थान पर गरामौडा सरस्वती मंदिर का रास्ता होने से श्रद्धांलुओं को परेशानी हो रही है तो दूसरा तीखा मोड़ होने के चलते अन्य वाहन चालक भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर ट्रक चालकों का कहना है कि शायद पुलिस प्रशासन किसी और दुर्घटना के इंतजार में बैठा है। क्योंकि हादसे के इतने दिन बीत जाने के बाद भी वाहनों को सड़क से न हटाना एक बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। वहीं इसको देखते हुये स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों ने मांग की है कि समय रहते इन वाहनों को यहां से हटाया जाए ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उधर इस बारे में जब एस एच ओ स्वारघाट से बात की गई तो उनका कहना था कि सेंसर गाड़ी होने के चलते इनको सड़क से किनारे करने में दिक्क़ते आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *