रिज मैदान पर मनाया गया 76 वां हिमाचल दिवस

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/260893942944940

76 वां हिमाचल दिवस आज पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जहां लाहुल स्पिति में मनाया गया वही सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । राजधानी शिमला में के रिज मैदान पर हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने तिरंगा फेहराया ओर परेड की सलामी दी। रोहित ठाकुर ने परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद पुलिस एनसीसी एनएसएस होमगार्ड की टुकड़ियों ने सलामी दी इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।साथ ही छात्रो द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे को लेकर भी लोगो को जागरूक किया गया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज के दिन हिमाचल अस्तित्व में आया था और पूरे प्रदेश में हिमाचल दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश में विकास में कई नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में भी हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्र लाहौल स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं जहा मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए है। हिमाचल के एक सम्मान विकास में कांग्रेस सरकार विश्वास रखती है । हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आने से लेकर अब तक निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *